{"_id":"5b144c114f1c1b6c4d8b48cd","slug":"15280568548-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के पहली बार रामनगर पहुंचने पर सौंपा ज्ञापनों का पुलिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के पहली बार रामनगर पहुंचने पर सौंपा ज्ञापनों का पुलिंदा
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने रामनगर में समस्या सुनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। डीएम विनोद कुमार सुमन ने रविवार को पहली बार जनता दरबार लगाया। लोगों ने उनका स्वागत कर समस्याएं बताईं जबकि बिजली, पानी, चिकित्सा, सड़क, नशा, अतिक्रमण, कोसी पर तटबंध न बनने पर डीएम के साथ नोकझोंक भी हुई। इस दौरान डीएम ने एसडीएम परितोष वर्मा से फलपट्टी क्षेत्र में दाखिल खारिज रोकने समेत अतिक्रमण हटाने के दौरान पारदर्शिता बरतने के भी निर्देश दिए।
नगरपालिका सभागार में पहुंचे डीएम से लोगों ने नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने, फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने, सौंदर्यीकरण की मांग की। बताया कि नगर में पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण जाम लगता है। डीएम ने पुरानी तहसील परिसर में शुरू पार्किंग व्यवस्था के निर्देश दिए। पंपापुरी लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष गणेश रावत, यशपाल रावत, पीएस बिष्ट, इंदर सिंह मेहरा, ललित घुगत्याल, कमल जोशी, बृजेश भंडारी, विवेक रावत की डीएम से तीखी नोकझोंक भी हुई। उन्होंने कोसी किनारे तटबंध निर्माण की मांग की। इस पर डीएम ने डीएफओ, एसडीएम से वन विभाग की आपत्ति का निस्तारण करा जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाने के निर्देश दिए। भाजपा नेत्री भावना भट्ट ने डीएम को शहर में बिकती नशे की सामग्री दिखाई। इनकी बिक्री रोकने की मांग की। इस पर डीएम ने एसडीएम से मेडिकल स्टोर स्वामियों को नोटिस देने को कहा। इस दौरान तहसीलदार प्रियंका रानी, सीओ लोकजीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, ईओ मनोज दास, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश चंद्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, राकेश नैनवाल, भूपेंद्र खाती, अनिल अग्रवाल खुलासा, अतुल अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, शिल्पेंद्र बंसल आदि थे।
एलईडी स्ट्रीट लाइट लगा पालिका ने ढाई लाख रुपये बचाए
रामनगर (नैनीताल)। यहां पहुंचने पर कई संगठनों से जुड़े लोगों ने डीएम विनोद कुमार सुमन को ज्ञापनों का पुलिंदा सौंप समस्याएं सुलझाने की मांग की। डीएम ने कारोबार को बढ़ाने के लिए पर्यटन कारोबारियों से भी सुझाव लिए। डीएम ने पर्यटन कारोबारियों से गतिविधियां बढ़ाने को कहा। उन्होंने नगर पालिका की प्रगति रिपोर्ट भी मांगी। इस पर पालिका के ईओ मनोज दास ने बताया कि नगर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों के 1604 पोल हैं। पहले इनका बिल करीब तीन लाख रुपये आता था लेकिन इन पोलों पर एलईडी लाइट लगाने के बाद अब केवल 50 हजार रुपये का बिजली बिल आ रहा है। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता जितेंद्र सिंह रावत ने नेतृत्व में छात्र नेताओं ने ऑडिटोरियम हॉल का सौंदर्यीकरण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की। पर्यावरण पर्यवेक्षक हर लाल ने साप्ताहिक अवकाश एवं सार्वजनिक अवकाश दिवसों में कार्य करने पर अतिरिक्त वेतन मांगा। इस मामले में डीएम ने जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।