फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   राइंका बंतोली में हुआ 360 मरीजों का नि:शुल्क उपचार

राइंका बंतोली में हुआ 360 मरीजों का नि:शुल्क उपचार

Mon, 04 Jun 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
राइंका बंतोली में हुआ 360  मरीजों का नि:शुल्क उपचार
गरुड़ (बागेश्वर)। विवेकानंद एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज (राइंका) बंतोली में लगे एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 360 मरीजों का उपचार हुआ। सोसायटी ने मरीजों को निशुल्क दवा वितरित की।
विज्ञापन


राइंका बंतोली में लगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में देवानाई घाटी और कत्यूर घाटी के 360 मरीज उपचार को पहुंचे। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ शिविर देर शाम तक चला। सोसायटी के अध्यक्ष सुनील कांडपाल ने बताया कि शिविर में हल्द्वानी से आए डॉक्टर विनोद जोशी, डॉक्टर मशांशी जोशी, डॉक्टर गीता जोशी आदि ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. विनोद जोशी ने मर्म चिकित्सा के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहाड़ में जोड़ों का दर्द, उदर और स्वास रोग के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने मरीजों से जैविक उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करने को कहा। सरकार से पलायन पर विराम लगाने के लिए पर्वतीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने को को कहा। शिविर को सफल बनाने में राइंका बंतोली के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर कांडपाल, मदन कांडपाल, मोहन बोरा, राजू कांडपाल, सदन मिश्रा ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed