{"_id":"5b11b3944f1c1bb0318b4ad2","slug":"15278867466-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसदीय समिति ने वन्य जीवों की सुरक्षा पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसदीय समिति ने वन्य जीवों की सुरक्षा पर किया मंथन
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
संसद की इन्वायरमेंट स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन आनंद शर्मा और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। संसद की इन्वायरमेंट स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने, वन्य जीवों की सुरक्षा को और बेहतर बनाने के उपायों पर मंथन किया गया। शुक्रवार को आठ सदस्यीय कमेटी के चेेयरमैन आनंद शर्मा की अध्यक्षता में एक रिसोर्ट में हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में वन विभाग के अधिकारियों के साथ ही क्षेत्र के होटल एसोसिएशन, वन्यजीव विशेषज्ञ, ईको डेवलपमेंट कमेटी, कार्बेट फाउंडेशन, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बैठक में वन्यजीव कंजर्वेशन को बेहतर बनाने, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने, वन्यजीवों के कारीडोर, जंगलों के आसपास बसे गांवों के विस्थापन और जंगलों के आसपास एवं वन क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण करने पर चर्चा हुई। साथ ही लोगों से राय मांगी गई। बताया गया कि कमेटी अपनी रिपोर्ट जल्द ही सदन के दोनों पटलों पर रखेगी।
इस दौरान वन्यजीव प्रतिपालक डीवीएस खाती, कार्बेट पार्क के निदेशक डॉ. पराग मधुकर धकाते, एनटीसीए के डीआईजी संजय पाठक, उपनिदेशक अमित वर्मा, पार्क वार्डन शिवराज चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इन्वायरमेंट स्टैंडिंग कमेटी की बैठक रामनगर में हुई