फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अनिश नांगिया ने जीता 16 वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट

अनिश नांगिया ने जीता 16 वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट

Mon, 28 May 2018 02:36 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
अनिश नांगिया ने जीता 16 वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट
पुरस्कृत करते राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। 16वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के बेस्ट ग्रोस विनर अनिश नांगिया रहे, जबकि विनर बेस्ट नेट कर्नल एके बख्शी रहे। टूर्नामेंट के अंतिम दिन 42 गोल्फरों ने नौ होल स्ट्रोक खेले। छह वर्षीय गोल्फर अर्जन वीर को विशेष सम्मान मिला। राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल ने राजभवन सभागार में विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने विजेताओं को बधाई देते हुए सरोवरनगरी को गोल्फ डेस्टिनेशन के तौर पर उभारने का पूरा प्रयास करने की बात कही। बच्चों में गोल्फ के प्रति रुचि देख राज्यपाल ने खुशी जताई। राजभवन गोल्फ क्लब को कुछ तकनीकी कारणों से आईजीयू से मान्यता नहीं मिल पा रही है, लेकिन इसी माह नेशनल जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट राजभवन गोल्फ कोर्स हो रहा है। उन्होंने इसे बड़ी बात बताया। राजभवन गोल्फ क्लब के गोल्फ कैप्टन कर्नल हरीश साह ने बताया कि प्रतियोगिता में इस साल कुल 108 गोल्फरों ने प्रतिभाग किया, जबकि पिछले वर्ष 102 गोल्फर खेले थे। इस बार सुपर वेटर्न वर्ग में छह, वेटर्न वर्ग में 14, जनरल वर्ग में 61, महिला वर्ग में आठ, अंडर 18 में 19 गोल्फरों ने प्रतिभाग किया है। इस बार विनर बेस्ट ग्रोस नांगिया, जबकि विनर बेस्ट नेट कर्नल एके बख्शी रहे। रनर बेस्ट ग्रोस हर्षित खत्री, रनर बेस्ट नेट विक्रम कोहली रहे। वेटरन वर्ग में विनर बेस्ट ग्रोस कर्नल यूसी कोठारी, रनर बेस्ट नेट कर्नल एससी गुप्ता रहे। जूनियर वर्ग में बेस्ट ग्रोस ऋतिक मिश्रा, रनर बेस्ट नेट हिमांशु नागर रहे। महिला वर्ग में विनर बेस्ट ग्रोस तनिष्ठा साहा, रनर बेस्ट नेट चेष्टा कालरा रहीं। विनर लोंगेस्ट ड्राइव समर्थ जैन रहे। विनर नियरेस्ट टू पिन आशीष गुप्ता रहे। विनर मेक्सिमम बर्डीज प्रदीप सिंह, विनर मेक्सीमम पार्स वीर श्रीवास्तव रहे। सुपर वेटरन वर्ग में विनर बेस्ट ग्रोस विंग कमांडर एचएस बेदी, रनर बेस्ट नेट सीएम तलवार रहे। राज्यपाल ने गवर्नर्स कप इंटर स्कूल टूर्नामेंट के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में सचिव राज्यपाल रविनाथ रमन, आयुक्त कुमाऊं राजीव रौतैला, आईजी पूरन सिंह रावत, डीएम विनोद कुमार सुमन, राजभवन गोल्फ क्लब के सचिव, एडीसी असीम श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed