फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नगर में कुत्तों के आतंक पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

नगर में कुत्तों के आतंक पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

Thu, 10 May 2018 02:02 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
नगर में कुत्तों के आतंक पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
dog
नैनीताल। सरोवर नगरी में कुत्तों के आतंक का मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। मानवाधिकार हनन संबंधी वादों पर सुनवाई करने नगर में पहुंचे आयोग के अध्यक्ष व पूर्व चीफ जस्टिस हाईकोर्ट राजस्थान जगदीश भल्ला ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आयोग समय समय पर प्रकरणों का सोमोटो संज्ञान लेता है। आयोग ने हाल ही में हैड़ाखान गांव में स्कूली बच्चों के नदी उतर कर जाने का संज्ञान लेते हुए सरकार को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


मानवाधिकार हनन से संबंधित प्रकरणों पर बृहस्पतिवार को नैनीताल क्लब में सुनवाई होनी है। इसके लिए आयोग के अध्यक्ष जगदीश भल्ला व अन्य जस्टिस यहां पहुंच चुके हैं। अध्यक्ष ने बताया कि सम्मान के साथ स्वतंत्र होकर जीना हर व्यक्ति का अधिकार है। पुलिस का किसी को पीटना ही मानवाधिकारों का हनन नहीं हैं। अगर किसी व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य आदि न मिल पाना भी मानवाधिकारों का हनन है। वह समय-समय पर समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रकरणों का सोमोटो संज्ञान लेते रहते हैं। अगर कहीं किसी के मानवाधिकारों का हनन हो रहा है तो वह अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजकर शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने हाल ही में कई प्रकरणों का सोमोटा संज्ञान लिया है। 108 की खराब स्थिति को देखते हुए सरकार को नोटिस जारी किया गया है। एक दिव्यांग को लेकर भी नोटिस दिया गया है। उन्होंने बताया कि आयोग समक्ष बृहस्पतिवार व शुक्रवार को लगभग 200 वादों पर सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-वादों पर सुनवाई को पहुंचे अध्यक्ष ने दी जानकारी
-हल्द्वानी में बिक रही अवैध शराब के प्रकरण का भी लिया संज्ञान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed