{"_id":"5af348fc4f1c1b54098b9037","slug":"15258933705-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खली के शिष्य राणा को आलम ने पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खली के शिष्य राणा को आलम ने पछाड़ा
Updated Thu, 10 May 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। अंतरराष्ट्रीय रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली के शिष्य हिमाचल के चैंपियन संदीप राणा का चैलेंज बुधवार को मैदान में धराशायी हो गया। कम भार के आलम चंदौसी ने 25वें मिनट में संदीप को धोबी पछाड़ लगाकर चित कर दिया।
हजरत लौसारी बाबा के उर्स के मौके पर एक मई से राष्ट्रीय एकता दंगल चल रहा है। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश से आए खली के शिष्य हैवी वेट चैंपियन संदीप राणा ने मैदान में उतरकर चैलेंज किया था, जिसे चंदौसी के आलम पहलवान ने स्वीकार किया था। बुधवार को 100 किलो भार के संदीप राणा और 80 किलो के आलम मैदान में उतरे। उर्स कमेटी के लोगों ने 12 मिनट समयावधि की कुश्ती को बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया। 25वें मिनट में आलम ने संदीप को धोबी पछाड़ से चित कर दिया।
आलम के जीतने पर इनामों की भी बौछार लग गई। इसके अलावा पांच अन्य कुश्तियां भी खेली गईं। बृहस्पतिवार को कलियर रुड़की के नेशनल चैंपियन मोहम्मद अली की कुश्ती होगी। वहां कोच अमजद खान, प्रदीप शास्त्री, रेफरी सिराज मलिक, उर्स कमेटी अध्यक्ष जाहिद मलिक, मोहम्मद अहमद आदि थे।