{"_id":"5aee17474f1c1b3c0a8b83da","slug":"15255529668-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्जिया मे गहरे कुंड के समीप होगी बैरिकैडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्जिया मे गहरे कुंड के समीप होगी बैरिकैडिंग
Updated Sun, 06 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। गर्जिया मन्दिर के पास कोसी नदी के गहरे कुंड में प्रशासन ने बेरिकेडिंग करने का फैसला किया है।
शनिवार को वन विभाग की डीएफओ नेहा वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी लोकजीत सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा, कोतवाल विक्रम सिंह राठौर आदि ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ डेंजर जोन के तौर पर चिह्नित कोसी नदी के गहरे कुंड का निरीक्षण किया। इसकी तारबाड़ करने के साथ ही इस क्षेत्र में भविष्य में घटने वाली घटनाओं को रोकने के लिए जाल बिछाने का भी निर्णय लिया।
इस दौरान प्रशासन ने फैसला किया कि गहरे कुंड की बेरिकेडिंग करके इसे सुरक्षित करते हुए दो वनकर्मियों और पुलिसकर्मियों को इसकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे तैनात किया जाएगा।
मंदिर समिति लगातार ध्वनि विस्तारक के माध्यम से श्रद्धालुओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सचेत करेगी और कोसी पर बने पुल के दक्षिणी हिस्से में स्नान पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई श्रद्धालु इस नियम का उल्लंघन करेगा तो उससे जुर्माना वसूला जाएगा।