{"_id":"5ae38e224f1c1b84098b6fee","slug":"152486249815-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल मादा गुलदार ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल मादा गुलदार ने तोड़ा दम
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर/बाजपुर। गांव गोबरा बाजपुर के खेत में गेहूं काट रहे बुजुर्ग किसान को तेंदुए ने घायल कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुए को लाठियों से पीट दिया। इलाज के लिए रामनगर ले जाते समय तेंदुए की मौत हो गई। वनकर्मियों ने बच्चे की तलाश में इस तेंदुए की मां के दोबारा गांव में आने की आशंका जताई है। इसलिए गांव से सटे जंगल किनारे गश्त बढ़ा दी गई है।
गांव गोबरा निवासी भूड़ सिंह (60) शुक्रवार को खेत में गेहूं काट रहे थे। इस दौरान तेंदुए के हमले में वह घायल हो गए। सीएचसी बाजपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। तेंदुए ने बृहस्पतिवार शाम गांव गोबरा में एक कुत्ते को मारकर रात में हरिराज पर भी हमले का प्रयास किया लेकिन वह बमुश्किल बचकर भाग गया। इससे गुस्सा लोगों ने लाठी, हथियारों से हमलाकर तेंदुए को अधमरा कर दिया। सूचना मिलने पर बैलपड़ाव के रेंजर संतोष पंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
वनकर्मी घायल तेंदुए को उपचार के लिए रामनगर ले जा रहे थे। इसी दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। दो वर्ष की इस मादा तेंदुए के जबड़े में चोट के निशान थे। तेंदुए के शव को चूनाखान वन परिसर ले जाया गया। जहां बैलपड़ाव के पशु चिकित्सक डॉ. योगेश आर्य, बन्नाखेड़ा के डॉ. राहुल सती ने शव का पोस्टमार्टम किया। रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ नेहा वर्मा की मौजूदगी में शव को जला दिया गया। एसडीओ कलम सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। सबूत जुटाने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तेंदुए को लाठियों से पीट-पीट कर मारा
बाजपुर के गांव गोबरा में किसान पर हमले से गुस्साए ग्रामीण
तराई पश्चिमी वन प्रभाग बैलपड़ाव रेंज के वनकर्मियों ने जंगल किनारे गश्त बढ़ाई