फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही के विरोध में सडकों पर उतरे लोग

रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही के विरोध में सडकों पर उतरे लोग

Fri, 20 Apr 2018 02:26 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:26 AM IST
विज्ञापन
रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही के विरोध में सडकों पर उतरे लोग
लालकुआं (नैनीताल)। रेलवे विभाग की भूमि पर बनाई गई झोपड़ियों और पक्के निर्माणों को सप्ताह भर में हटाने के ऐलान के बाद प्रभावित परिवार सड़कों पर उतर गए हैं। बृहस्पतिवार को प्रभावित लोगों ने जुलूस निकालकर तहसील में प्रदर्शन किया। साथ ही संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों का समर्थन किया है।
विज्ञापन

रेल भूमि पर बसे पांच से अधिक लोगों को विभाग द्वारा अतिक्रमणकारी बताते हुए स्वयं अपने कब्जे हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को काली मंदिर प्रांगण से नगीना कॉलोनी और बंगाली कॉलोनी क्षेत्र के प्रभावित लोगों ने जुलूस निकाला और रेल विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। रेलवे पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए लोगों ने कहा कि चार दशक से बसे लोगों को सप्ताहभर में भूमि खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवार ने प्रदर्शनकारियों को समझाया कि प्रशासन सबसे पहले रेलवे के तमाम नक्शों और पत्रावलियों की जांच करेगा। उसके बाद ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में हरीश नैनवाल, इस्तकार अंसारी, अजीज अहमद, दयानाथ प्रजापति, रतन प्रसाद, राकेश गुप्ता, अर्जुन कुमार सिंह, हनीफ अली, उमाशंकर पासवान, राजू कश्यप, शिवलाल, गामा प्रसाद, राजेश गुप्ता, मजाहिर खान, जयंती देवी, मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, नसीम बानो, आशा देवी, रामादेवी आदि शामिल थे। नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, भुवन पांडे, विनोद श्रीवास्तव, बीना जोशी, राजकुमार सेतिया, अनुज शर्मा, शेखर जोशी, अरुण प्रकाश बाल्मीकि आदि ने लोगों की मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलमंत्री से वार्ता की जाएगी : पंत
लालकुआं। राज्य वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि रेलवे द्वारा अपनी चहारदीवारी बनाने के बावजूद पुन: बंगाली कॉलोनी और नगीना कॉलोनी के लोगों को उजाड़ने की कार्रवाई को लेकर वह देश के रेल मंत्री से वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के लोगों को उजाड़ने से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed