{"_id":"5ad644154f1c1bb56a8b4adb","slug":"152399157510-pantnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस वृद्वि को लेकर अभिभावक हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस वृद्वि को लेकर अभिभावक हुए नाराज
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। कैंपस स्कूल प्रबंधन की ओर से फीस वृद्धि को लेकर अभिभावकों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को विद्यालय के संरक्षक एवं कुलपति प्रो. एके मिश्रा से वार्ता की। कुलपति ने फीस कम करने से इनकार कर दिया। अभिभावकों ने बुधवार से कैंपस स्कूल के पास धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
मंगलवार को अभिभावकों ने कैंपस स्कूल के पास नारेबाजी की। अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से फीस में 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसके अलावा विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12 तक प्रवेश देने में प्रत्येक विद्यार्थी से तीन हजार रुपये अधिक वसूले जा रहे हैं। उक्त वसूली लैब फीस के नाम पर ली जा रही है। एनसीआरटी की किताबों के लिए विद्यार्थियों को सूचित नहीं किया जा रहा है, जबकि विद्यालय की ओर से पहले ही किताबों की एक सूची जारी कर दी गई थी।
अभिभावकों ने कहा कि कैंपस स्कूल समिति की ओर से अध्यापकों की नियुक्ति के विज्ञापन में नियत वेतन पर रखने के एक वर्ष बाद उनको बिना वित्त व्यवस्था के महंगाई भत्ता सहित अन्य लाभ देकर अभिभावकों पर फीस का भार डाल दिया जाता है।
विज्ञापन
इसके अलावा पिछले पांच वर्षों से उप प्रधानाचार्य की नियुक्ति न कर वर्तमान उप प्रधानाचार्य को हर छह माह पर स्वीकृति लेकर नियुक्त कर दिया जाता है। कैंपस स्कूल के कुछ शिक्षकों की ओर घर पर ट्यूशन दिया जा रहा है, जिसे बंद कराया जाए। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू ने कहा कि यदि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में नहीं रखा जायेगा तो बृहद आंदोलन करेंगे।