{"_id":"5ad642d64f1c1b81028b50c3","slug":"152399125718-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकानों में चीनी, मिट्टी का तेल उपलब्ध कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकानों में चीनी, मिट्टी का तेल उपलब्ध कराने की मांग
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन भेज कर मेलाघाट, बगुलिया, सिसैया, खालीमहुवट, झाउपरसा, बग्घा आदि ग्राम सभाओं के किसानों को बारिश से गेहूं की फसल को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट के जिलाध्यक्ष सुकुमार विश्वास और अन्य किसानों ने डीएम डॉ. नीरज खैरवाल को भेजे पत्र में राशन की दुकानों में मिट्टी का तेल, चीनी नहीं मिलने और 17 अप्रैल तक खाद्यान्न नहीं आने का मामला भी उठाया। आरोप है कि गेहूं और चावल के दाम भी इतने अधिक कर दिए गए हैं कि गरीब लोग उसे खरीद नहीं पा रहे हैं।
उन्होंने गरीब मजदूरों के लिए राशन की दुकानों में चीनी, मिट्टी तेल पहले की तरह जारी करने, किसानों को फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग की। वहां कृपाराम शर्मा, नगेंद्र कुमार, शोभा देवी, अर्जना देवी, विकाश, मीनू, पंकज, दीपक, अंकिता पांडे, बाबूराम, आनंद, सुबोदा, पंचाल, रमाकांत, कल्पना, सुशील आदि थे।