फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दूषित पेयजलापूर्ति के विरोध में व्यापारियों का धरना

दूषित पेयजलापूर्ति के विरोध में व्यापारियों का धरना

Wed, 18 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दूषित पेयजलापूर्ति के विरोध में व्यापारियों का धरना
खटीमा। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही दूषित पेयजल आपूर्ति के विरोध में नगर के व्यापारियों ने तहसील में धरना देकर एसडीएम विजयनाथ शुक्ल के माध्यम से पेयजल मंत्री प्रकाश पंत को ज्ञापन भेजा। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि जलापूर्ति व्यवस्था सही नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। व्यापार मंडल महामंत्री अमन अरोड़ा और भाजपा नेता कामिल खान के नेतृत्व में व्यापारियों ने तहसील में धरना दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि पिछले कई दिनों से जल संस्थान की ओर से दूषित पेयजल की आपूर्ति नगर और ग्रामीण क्षेत्र में की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता करने पर अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं। व्यापारियों ने उमरुखुर्द में भी जलसंस्थान के ओवरहैड टैंक का निर्माण न होने से यहां के लोगों को हैंडपंप का दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इस दौरान रियाज अहमद, हपीज रहमान, नायब खान, अभिषेक गुप्ता, जफर खान, नफीस अहमद, इमरान खान, विजय गुप्ता, रियाज अहमद, डॉ. लियाकत मंसूरी, नजीर अहमद, रईस अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed