{"_id":"5ad5042a4f1c1b84098b4f78","slug":"152390967618-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात्विक वीणा के स्वरों से गूंजा विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात्विक वीणा के स्वरों से गूंजा विद्यालय
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। स्पिक मैके संस्था की ओर से ऑल सेंट कॉलेज में सोमवार को सात्विक वीणा के सुरों से विद्यालय सभागार गुंजायमान रहा। कलाकारों ने वीणा, तबले की संगत में विभिन्न रागों के स्वरों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्रेमी अवार्ड विजेता पंडित विश्वमोहन भट्ट आत्मज, शिष्य सलिल भट्ट ने आलाप से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद राग चारुकेशी, राग मिश्र किरवाना सहित विभिन्न रागों पर आधारित सुर बिखेरे। कहा कि दुनिया में आठ हजार भाषाएं बोली जाती है। जिन्हें संगीत की भाषा एक सुर में पिरो देती है। इस दौरान संस्था की चेयरपर्सन आशा शर्मा, तबला वादक अभिषेक, वित्त प्रबंधक ओपी सिंह, टीडी कांडपाल, गीता साह, दीपक बलानी, सुमन सिंह, गीता पांडे, यामिनी खन्ना, मधु विग, डॉ. अनिल बिष्ट आदि थे।
भवाली (नैनीताल)। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सात्विक वीणा वादक पंडित सलिल भट्ट ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में वीणा वादन किया। प्रधानाचार्य कैप्टन रोहित द्विवेदी ने शुभारंभ किया। स्पिक मैके उत्तराखंड, कुमाऊं चैप्टर के समन्वयक आशा शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पंडित सलिल भट्ट ने गीत-संगीत में वीणा वादन की विभिन्न विधाओं में शानदार, रोचक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में तबला वादक अभिषेक मिश्रा ने सहयोग किया। इस दौरान स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी एम प्रेम कुमार, वरिष्ठ अध्यापक आरके पांडे, डॉ. आरपी त्रिपाठी, एसी राय, डीपी नायक मौजूद रहे।