फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   11वां नाट्य महोत्सव 15 मई से शुरू

11वां नाट्य महोत्सव 15 मई से शुरू

Tue, 17 Apr 2018 02:01 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
11वां नाट्य महोत्सव 15 मई से शुरू
मंडी में नाट्योत्सव की दूसरी संध्या में एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन की ओर से चिडिय़ा के बहाने नाटक का मंचन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। मंच थियेटर रैपिटेरी की ओर से 15 मई से बीएम साह ओपन ईयर थियेटर में 11वां ग्रीष्म नाट्य महोत्सव शुरू होगा। संस्था के अध्यक्ष इदरीश मलिक ने बताया कि नाट्य महोत्सव 15 जून तक चलेगा। इस दौरान प्रकाश सिन्हा का कॉमेडी नाटक दुश्मन उर्फ सोया मगन पहलवानी में समेत नाटक वार्किंग डॉग, पेईंग गेस्ट आदि नाटकों का मंचन किया जाएगा। मंच के संस्थापक सचिव कंवल मलिक, संचालक आबाद जाफरी ने बताया कि ग्रीष्म नाट्य महोत्सव में 1960 से 1990 तक के फिल्मी गीतों का भी मंचन किया जाएगा। महोत्सव में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कथक नृत्यांगना, अभिनेत्री स्वाति, गीता वशिष्ठ, अशोक लोखड़े, गदर फिल्म के मुख्य सहनिर्देशक नितिन बंशो आदि बच्चों को नाट्य अभिनय के गुर सिखाएंगे। निर्देशक संदीप नागर, रंगकर्मी दाउद हुसैन, मंजूर हुसैन, हरीश राणा, महेश जोशी, मनोज साह, अभिनेता रोहित मेलकानी, चारु तिवारी, आकाश मेलकानी आदि भी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed