फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नेत्र चिकित्सालय के खिलाफ जांच टीम का हुआ गठन

नेत्र चिकित्सालय के खिलाफ जांच टीम का हुआ गठन

Tue, 17 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
नेत्र चिकित्सालय के खिलाफ जांच टीम का हुआ गठन
रामनगर (नैनीताल)। स्थानीय नेत्र संस्थान में 13 फरवरी 2018 को कई नेत्र रोगियों के ऑपरेशन हुए थे। इनमें से पूरन सिंह अधिकारी, शाहिदा खातून, रमेश जोशी की नेत्र ज्योति छिन गई थी। दिल्ली तक इलाज कराने के बावजूद रोगियों को राहत नहीं मिल सकी थी। इन पीड़ितों के परिजनों ने संस्थान प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। घटना की जांच कर कानूनी कार्रवाई के लिए कई संगठनों ने आंदोलन भी किया था। अब डीएम विनोद कुमार सुमन ने इस घटना की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है, जिसमें सीडीओ नैनीताल, सीएमओ नैनीताल, सीएमओ नैनीताल द्वारा नियुक्त नामित नेत्र चिकित्सक, एसडीएम को शामिल किया गया है। समिति से समस्त पहलुओं पर परीक्षण कर रोगियों की आंखों की रोशनी चली जाने के कारणों के संबंध में शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed