{"_id":"5ad501424f1c1b87098b4e59","slug":"15239089332-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल प्लांट की मोटर फूंकने से पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल प्लांट की मोटर फूंकने से पानी की किल्लत
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। जलसंस्थान के नंदपुर स्थित नलकूप पेयजल प्लांट में मोटर फुंकने से कई गांवों में पेयजल की आपूर्ति तीन दिनों से ठप है। भीषण गर्मी में पेयजल को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में हाहाकार मचा है। सभी ने जल संस्थान के अधिकारियों से राहत की मांग की है।
नंदपुर क्षेत्र में नौ महीने के अंतराल में दूसरी बार पेयजल नलकूप की मोटर शनिवार को फुंक गई, जिससे लूटाबड़, बैड़ाझाल, गोरखपुर, करनपुर, मोतीपुर, रूपपुर, नरसिंहपुर, लक्ष्मीपुर, नई बस्ती, टांडा, बसई, देवीपुर, लक्ष्मीनारायण कॉलोनी, शिवविहार, जगदंबा कॉलोनी, नयागांव आदि क्षेत्रों में पेयजल को लेकर लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण पेयजल के लिए तरस रहे हैं। वह दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। जल संस्थान ने टैंकर से पेयजल की आपूर्ति चालू नहीं की है। क्षेत्र के लोगों में सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश है। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं जलसंस्थान के ईई पीके त्यागी ने बताया कि नंदपुर में नलकूप का गहराई वाली मोटर फुंक गई है। इसे ठीक करने में समय लगेगा। फिर भी बुधवार रात तक उपरोक्त गांवों में पेयजल की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। फिलहाल पेयजल किल्लत वाले क्षेत्रों में आपूर्ति टैंकर से की जा रही है।