{"_id":"5ad4ecb44f1c1b66098b4ee6","slug":"15239036705-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर हुई चोरी का दूसरे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के घर हुई चोरी का दूसरे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर में व्यापार मंडल प्रदेश सचिव के पुत्र के घर हुई लाखो की चोरी का पुलिस दूसरे दिन कोई सुराग नहीं लगा सकी। सूत्र बताते हैं कि पुलिस क्षेत्र के संदिग्ध लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है। चोरों की तलाश में एसओजी सहित चार टीम जुटी है। दो टीमें यूपी क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं।
नगर के रामराज रोड स्थित संजय कालोनी निवासी व्यापार मंडल प्रदेश सचिव सत्यवान गर्ग के पुत्र रमेश गर्ग परिजनों और पड़ोसी रोबिन के साथ बुधवार को वृंदावन और श्री श्याम खाटू बाबा स्थल सालासर गया था। शनिवार देर रात जब वह वापस लौटा तो तीनों कमरों के दरवाजों और अलमारियों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी से साढ़े बारह लाख की नकदी सहित सोने, चांदी और हीरे के आभूषण लेकर चंपत हो गए थे। सोमवार को पूर्व सांसद बलराज पासी ने रमेश के घर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से शीघ्र खुलासे की मांग की। इधर, एएसपी आयूष अग्रवाल ने बताया कि एसओजी सहित चार टीमों को चोरी का खुलासा करने के लिए लगाया गया है। जल्द ही चोरी का खुलासा होगा।