फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डे-39 बेस्ट इंटरनेशनल और ओरक्कम चुनी गई बेस्ट इंडिय फिल्म

डे-39 बेस्ट इंटरनेशनल और ओरक्कम चुनी गई बेस्ट इंडिय फिल्म

Mon, 16 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
डे-39 बेस्ट इंटरनेशनल और ओरक्कम चुनी गई बेस्ट इंडिय फिल्म
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के हरमिटेज में कौतिक फिल्म फेस्टिवल के तहत आयोजित पांच दिवसीय फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान कोलम्बिया यूनिवर्सिटी से आई ‘डे-39’ को बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म और एवी प्रसाद इंस्टीट्यूट की ‘ओरक्कम’ फिल्म को बेस्ट इंडियन फिल्म चुना गया। समापन सत्र में पहुंचे वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि समय एक बार फिर से लघु फिल्मों की ओर चल पड़ा है। लोगों के पास समय कम और काम की अधिकता है तो ऐसे में अब लघु फिल्में लोगों की पसंद बनने लगी है। पंत ने प्रशिक्षण पाने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र दिए। संयोजक राजेश साह, शालिनी साह ने बताया कि फिल्म फेस्टिवल के दौरान 10 राज्यों के करीब 100 छात्रों ने प्रतिभाग किया। देश विदेश से करीब 64 फिल्में आई थी, जिसमें से सात फिल्मों का चयन किया गया। उनमें से शीर्ष दो फिल्में चुनी गई। दीपा गहलोद, उत्पल दत्ता, रत्नोत्म सेनगुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, नितिन कार्की, दयाकिशन पोखरिया, पुष्कर मेहरा, हरीश राणा, दीपक मेलकानी, मनोज भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed