{"_id":"5ad3afd14f1c1b76098b4bff","slug":"152382254715-halduchod-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में अधेड़ महिला का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में अधेड़ महिला का शव बरामद
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। लालकुआं से पांच किमी दूर हल्दूचौड़ में कूड़ा बीनने आई महिला का शव रविवार सुबह खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने जांच के दौरान आशंका जताई कि महिला की मौत करंट लगने से हुई है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
हल्दूचौड़ निवासी मंजुल कुमार के गेहूं के खेत में रविवार सुबह एक अधेड़ महिला के शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने मौका मुआयना किया। लोगों से जानकारी की तो उसकी शिनाख्त नगीना कॉलोनी लालकुआं निवासी दुर्गा देवी (55) पत्नी मुन्ना लाल के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार दुर्गा देवी मूल रूप से शाहजहांपुर के गांव निगोही निवासी थी और नगीना कॉलोनी में पति के साथ रहती थी। दुर्गा देवी का शव नीला पड़ गया था और साड़ी के पल्लू से बीस रुपये बांधकर रखे थे। उसके दाहिने हाथ की चार अंगुलियां झुलस गई थी। लालकुआं कोतवाली प्रभारी रविकुमार सैनी के अनुसार प्रथम दृष्ट्या जांच में आशंका है कि कूड़ा बीनते समय महिला की करंट से मौत हो गई। कहा कि कई खेत स्वामी अपने फसलों को जानवरों से बचाने के लिए तार बाड़ में करंट छोड़ देते हैं। मृतका दुर्गा का शरीर पूरा काला पड़ चुका था। यह करंट के लक्षण हैं। यदि खेत के तारों में करंट लगने से पुष्टि हुई तो खेत स्वामी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।