{"_id":"5ad3af104f1c1b350a8b4b78","slug":"15238223548-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूलभूत सुविधाओ की मांग को ग्रामीणो ने एक घंटा बंद किया सीतावनी गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूलभूत सुविधाओ की मांग को ग्रामीणो ने एक घंटा बंद किया सीतावनी गेट
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
भूलभूत सुविधाएं मांगी
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। वन ग्राम लेटी, चोपड़ा, रामपुर के ग्रामीणों ने रविवार को रामनगर वन प्रभाग के भंडारपानी-सीतावनी प्रवेश द्वार को एक घंटे तक बंद किया। वहां हुई सभा में मूलभूत सुविधाएं दिलाने की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। इस कारण पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व (पीसीआर) में घूमने जा रहे पर्यटकों को परेशानी हुई।
सूचना मिलने पर तहसीलदार प्रियंका रानी, रेंजर ललित जोशी भंडारपानी गेट पर पहुंचे। तब ग्रामीणों ने उनके माध्यम से एसडीएम परितोष वर्मा, डीएफओ नेहा वर्मा को ज्ञापन भेजा। बताया कि लोग वर्ष 1932 के पहले से इन गांवों में बसे हैं। इसके बावजूद यह गांव वनभूमि के रूप में दर्ज हैं। इन बस्तियों को राजस्व गांव घोषित नहीं किया गया है। इस कारण उन्हें बिजली, पानी, सड़क, संचार आदि मूलभूत सुविधाएं नहीं दिलाई जा सकी हैं। उक्त मांगों से संबंधित मौखिक, लिखित प्रपत्र भी कई बार अधिकारियों को दिए जा चुके हैं लेकिन उन पर कार्यवाही नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने बताया कि यदि एक माह के भीतर इन गांवों को राजस्व ग्राम घोषित कर मूलभूत सुविधाएं नहीं दी गईं तो सीतावनी गेट को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान टोंगिया ग्राम विकास समिति अध्यक्ष ध्यानी राम, महेश चंद्र, धनी राम, प्रतिमा देवी, लीला देवी, जानकी देवी, तारा देवी, अमित कुमार, आनंद सिंह, सरस्वती देवी आदि थे।