{"_id":"5ad38b4d4f1c1b46098b4ba4","slug":"152381319918-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्य की बेटी तेंदुए के हमले से बाल-बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी सदस्य की बेटी तेंदुए के हमले से बाल-बाल बची
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीनगरी की बेटी तेंदुए के हमले से बाल-बाल बच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तेंदुए को आंगन से कनस्तर बजाकर बमुश्किल भगाया गया। मासूम करन को निवाला बनाने के बाद से तेंदुआ गांव में रोज ही नजर आ रहा है।
हरीनगरी के क्षेत्र पंचायत सदस्य उदे राम की 18 वर्षीय बेटी गंगा शनिवार शाम करीब सात बजे रसोई से आंगन में पहुंची। आंगन के एक छोर पर घात लगाया तेंदुआ गरजने लगा। किशोरी जान बचाने को रसोई के पास वाले कमरे में घुस गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी धारदार हथियार और डंडे लेकर बीडीसी सदस्य के परिसर में पहुंचे।
उन्होंने पत्थरों से वार कर तेंदुए को आंगन से भगाया। ग्राम प्रधान लक्ष्मण राम का कहना है कि गांव में रोज ही तेंदुआ शाम को दिख रहा है। उधर अणां, लोहारचौरा, ककड़धार, नौघर, माल्दे, जिनखोला, देवनाई, कज्यूली आदि गांवों के ग्रामीण तेंदुए के आतंक से सहमे हुए हैं। कौसानी के ग्राम प्रधान रवि नेगी ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
तेंदुए के संभावित ठिकानों में झाड़ियां काटी
वन रेंज गढ़खेत के वन कर्मियों और फायर वाचरों ने अमस्यारी, घेटी और नौगांव में तेंदुए के संभावित ठिकानों से लगी झाडियों का कटान किया। वन रेंजर ने तेंदुए और जंगल की आग के खतरे से निपटने के लिए रेंज क्षेत्र के ग्रामीणों से आबादी से लगी सभी झाड़ियों का कटान करने को कहा।
वन रेंजर आरएस रमोला ने फायर वाचरों और वन पंचायत सरपंचों से अपनी-अपनी वन पंचायत से पिरूल शीघ्र हटाने को कहा है। रेंजर ने ग्रामीणों से जंगलों में आग बुझाने में ग्रामीणों से सहयोग देने को कहा है।