{"_id":"5ac913e04f1c1bd2618b61d2","slug":"15231272679-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ति निरीक्षक ने जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ति निरीक्षक ने जारी किए नोटिस
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक केएस देव ने पांच सरकारी राशन विक्रेताओं को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। उन्होंने बताया कि बीती 28 मार्च को एसडीएम विनोद कुमार ने निर्मलनगर की तीन, बरुआबाग की एक और सुनखरी कलां गांव स्थित एक सरकारी राशन की दुकान का निरीक्षण किया।
पांचों दुकानें निरीक्षण के दौरान बंद मिली थीं। ग्रामीणों ने बताया कि माह में एक-दो दिन ही दुकानें खोलकर राशन बांटा जाता है। इस पर एसडीएम ने मामले में कार्रवाई की संस्तुति कर जिला पूर्ति अधिकारी समेत डीएम को रिपोर्ट भेजी थी। शनिवार को उन्होंने पांचों दुकानों के विक्रेताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।