{"_id":"5ac912ec4f1c1bdc618b6371","slug":"15231270239-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल कर्मियों ने टूल डाउन हड़ताल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल कर्मियों ने टूल डाउन हड़ताल की
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। तीन महीने का वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर चीनी मिल कर्मचारियों ने टूल डाउन और पेन डाउन हड़ताल कर मिल गेट पर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने मिल प्रशासन और प्रदेश सरकार पर कर्मचारियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
शनिवार को शुगर मिल संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कर्मचारी मिल गेट पर पहुंचे और सांकेतिक धरने पर बैठ गए। वक्ताओं ने कहा कि शुगर मिल पेराई सत्र शुरू हुए चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन और अन्य भत्तों का भुगतान नहीं हुआ है। शुगर मिल कर्मचारी यूनियन की ओर से ज्ञापन भेजकर मुख्यमंत्री को समस्याओं से अवगत कराया गया था।
इसके अलावा पिछले सप्ताह देहरादून जाकर कर्मचारी गन्ना मंत्री प्रकाश पंत से भी मिले थे। मंत्री ने अप्रैल के पहले सप्ताह में वेतन दिलाने का भरोसा दिया था, लेकिन शासन स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान कश्मीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, विशेष शर्मा, निरंजन सिंह, कुलदीप सिंह, रामानंद, रामौतार, करन सिंह, गेंदराज, मांगेराम, पीके भाटी आदि थे।