{"_id":"5ac90a964f1c1bcc618b6140","slug":"15231248907-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी के उद्गम स्थल पर जलस्तर कम होने पर चिंता जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी के उद्गम स्थल पर जलस्तर कम होने पर चिंता जताई
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौसानी (बागेश्वर)। कौसानी में बुरांश महोत्सव के दूसरे दिन अन्य प्रांतों से आये लोगों ने बुरांश से बने स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। प्रकृति प्रेमियों ने कोसी नदी के उद्गम में पानी की मात्रा कम होने पर चिंता जताई।
बुरांश महोत्सव को देखने उत्तराखंड सहित कई प्रांतों के प्रकृति प्रेमी कौसानी पहुंचे है। मेले में लोगों ने बुरांश का जूस, बिच्छू घास, भांग के रेसों से बने गरम कपडों की खरीदारी की। जेएनयू के पूर्व प्रो. पुष्पेश पंत के निर्देशन में महोत्सव में पहुंचे लोग शनिवार को कोसी नदी के उद्गम स्थल रुद्रधारी पहुंचे। प्रो. पंत ने कोसी नदी के उद्गम स्थल पर पानी कम होने पर चिंता जताई। उन्होंने स्थानीय लोगों से नदी के जलस्तर को बढ़ाने के लिए उद्गम स्थल के आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने को कहा। पेड़ पौधों के कटान पर पाबंदी लगाने को कहा। छायाकार श्रीश कूपर, अनूप शाह ने फोटोग्राफी के बारे में लोगों को जानकारी दी। वहां समाजसेवी बसंती बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट आदि थे।