फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गुलदार ने महिला पर किया हमला बाल-बाल बची, चल रहा है उपचार

गुलदार ने महिला पर किया हमला बाल-बाल बची, चल रहा है उपचार

Sat, 07 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
गुलदार ने महिला पर किया हमला बाल-बाल बची, चल रहा है उपचार
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम हिम्मतपुर निवासी महिला पर शुक्रवार को तेंदुए ने अचानक हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला की चीखपुकार पर खेतों में घास काट रही अन्य महिलाओं ने भी शोर मचाया, जिस पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला को संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल सेमलखलिया निवासी सावित्री देवी (45) पत्नी सुभाष चंद्र चौधरी खेत में घास काटने जा रही थी। तभी अचानक तेंदुए ने सावित्री पर हमला कर दिया। मदद के लिए चीखपुकार सुनकर साथी महिलाओं और ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया।
विज्ञापन


बाद में घायल सावित्री देवी को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उधर सेमलखलिया निवासी ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने बताया कि वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ कलम सिंह बिष्ट ने बताया कि घटनास्थल कार्बेट टाइगर रिजर्व का है, जबकि दूसरी ओर कार्बेट नेशनल पार्क के वार्डन शिवराज चंद ने कहा कि वह क्षेत्र तराई पश्चिमी वन प्रभाग की सीमा में आता है। इसके बाद दोनों विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed