{"_id":"5ac7d7024f1c1bd9618b5fcd","slug":"15230461503-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नगराध्यक्ष व पुलिस कर्मियों में तीखी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नगराध्यक्ष व पुलिस कर्मियों में तीखी बहस
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
police logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी करने को लेकर भाजपा नगराध्यक्ष और मल्लीताल पुलिस कर्मियों में नोकझोंक हो गई। भाजपा नेता ने अस्पताल के पास बाइक न खड़ी करने के आदेश को पुलिस की मनमानी बताया। कहा कि वह शनिवार को एसएसपी से इस व्यवस्था को बदलने को लेकर शिकायती पत्र देंगे।
मल्लीताल कोतवाली के एसएसआई बीसी मासीवाल, कांस्टेबल मनोज जोशी के साथ शुक्रवार को करीब 11:30 बजे बीडी पांडेय जिला अस्पताल के पास सड़क किनारे खड़ी बाइकों का चालान कर रहे थे। इसी बीच नगराध्यक्ष मनोज जोशी मौके पर पहुंचे और पुलिस कर्मियों से बाइकों के चालान का कारण पूछा तो पुलिस कर्मियों ने उच्च अधिकारियों का आदेश बताया। इसी को लेकर उनमें तीखी बहस हो गई। मनोज ने बताया कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ कुछ तीमारदार होते हैं। कोई मरीजों को खाना देने आता है तो कोई दवाइयां। अस्पताल के पास ही शौचालय भी है। ऐसे में अस्पताल के पास बाइक खड़ी न होने से जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यहां बाइक खड़ी करने से रोकना गलत है। उन्होंने कहा कि शनिवार को वह एसएसपी जन्मेजय खंडूरी से मिलेंगे। इस व्यवस्था के विरोध में शिकायती पत्र देंगे।