{"_id":"5ac7d6fb4f1c1bc3618b5ea4","slug":"152304614212-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर होगी नियमित छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर होगी नियमित छापामारी
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
internet speed test
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। लिंगानुपात में सुधार करने के लिए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर नियमित छापामारी के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को जिला टॉस्क फोर्स की बैठक के दौरान डीएम ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया कि जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू हुआ है। इसके तहत अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर नियमित छापामारी की जाए। जांच की जाए कि अल्ट्रासाउंड सेंटर सभी नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, खान-पान पर भी ध्यान देना होगा। डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं बाल विकास विभाग को विस्तृत कार्य योजना तैयार करने को कहा है। कहा कि इसमें स्वयंसेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाए। साथ ही ग्राम और ब्लाक स्तर पर कार्यशाला और महिला चौपाल का आयोजन किया जाएं। स्कूल छोड़ चुकी बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ा जाए।
बैठक में पीडी डीआरडीए बालकृष्ण, डीडीओ रमा गोस्वामी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बलबीर सिंह, जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, जिला शिक्षाधिकारी एचएल गौतम, पीएनडीटी प्रबंधक मदन मेहरा आदि मौजूद थे।