फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चकरपुर क्रासिंग खोलने को लेकर महिलाओं ने शिक्षा मंत्री पांडे को घेरा

चकरपुर क्रासिंग खोलने को लेकर महिलाओं ने शिक्षा मंत्री पांडे को घेरा

Thu, 05 Apr 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
चकरपुर क्रासिंग खोलने को लेकर महिलाओं ने शिक्षा मंत्री पांडे को घेरा

विज्ञापन
बाजपुर में सहस्त्र चंडी महायज्ञ में जा रहे सूबे के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का ग्रामीण महिलाओं ने घेराव किया। महिलाओं ने आलापुर-चकरपुर मार्ग पर दो साल से बंद पड़े रेलवे क्रॉसिंग को खुलवाने की मांग की है। बता देें कि ग्राम चकरपुर विधानसभा गदरपुर क्षेत्र का हिस्सा है।

बुधवार को सूबे के शिक्षा मंत्री बाजपुर स्थित रामभवन धर्मशाला में चल रहे सहस्त्र चंडी महायज्ञ में जा रहे थे। गेट पर ही ग्राम चकरपुर की महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। महिलाओं ने कहा कि रेलवे ने दो साल पहले मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर दिया था। जिससे ग्रामीणों को ढाई किमी अधिक दूरी तय करके बाजार आना पड़ रहा है। इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अरविंद पांडे ने बताया कि क्रॉसिंग खुलवाने के लिए वे बेहद गंभीर हैं। पूर्व सांसद बलराज पासी के साथ उनकी केंद्रीय संचार, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से बातचीत हुई है। क्रासिंग पर भूमिगत मार्ग निर्माण (अंडर वे) बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलते ही भूमिगत मार्ग निर्माण शुरू होगा। मौके पर राधा कांडपाल, सुधि, नन्ही प्रजापति, पुष्पा, ज्ञानो, मुन्नी प्रजापति, यशोदा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed