{"_id":"5ac295b94f1c1bed618b534a","slug":"152270175815-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने सीबीएसई निदेशक व एनएसयूआई ने कुविवि प्रशासन का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने सीबीएसई निदेशक व एनएसयूआई ने कुविवि प्रशासन का फूंका पुतला
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। सीबीएसई की 10वीं, 12 कक्षाओं की परीक्षा में पेपर लीक होने के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लखनपुर चुंगी पर नारेबाजी की। उन्होंने सीबीएसई निदेशक का पुतला दहन कर इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इनमें छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र रौतेला, एबीवीपी के नगर प्रमुख सूरज रावत, रॉबिन बिष्ट, कुलदीप रावत, मनीष जोशी, टम्टा सैनी, मनीष रावत, आशु मेहरा, भूपेंद्र रौतेला, मुकेश पांडे, विक्रम नेगी, उमेश जोशी आदि थे। वहीं वहीं छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सुमित लोहनी के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने डिग्री कॉलेज के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सीबीएसई के निदेशक से इस्तीफा मांगा। उन्होंने बीएससी प्रथम, तृतीय सेमेस्टर में 80 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को अनुत्तीर्ण करने के विरोध में कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला भी फूंका। इस दौरान राहुल नेगी, सूरज प्रसाद, सोनू तिवारी, विशाल रावत, कृपाल सिंह, नीरज तिवारी, अब्दुल रहमान, विनोद भट्ट, सुरजीत सिंह, प्रशांत पांडे, प्रशांत मनराल, धीरज कांडपाल, अमित रावत, वाशु चौधरी आदि थे।
भीमताल (नैनीताल)। हाइस्कूल, इंटरमीडिएट के सीबीएसई, एसएससी का पेपर लीक होने से गुस्साए युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। यूथ अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की नाकामी की चलते सीबीएसई, एसएससी का पेपर लीक हो गया। इसके चलते देशभर के लाखों विद्यार्थियों की उम्मीदों में पानी फिर गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फुंकते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के साथ निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। पुतला फूंकने वालों में गंगा आर्य, संजू कुमार, उमेश पाठक आदि मौजूद रहे।