{"_id":"5ac27aa04f1c1bb4618b50e3","slug":"15226948213-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर न रखें नशीली दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर पर न रखें नशीली दवा
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शक्तिफार्म में औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने दवा व्यवसायियों को अपने मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं न रखने की हिदायत दी। सोमवार को औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने दवा कारोबारियों के साथ बैठक की। उन्होंने दवा कारोबार में आ रही जटिलताओं की जानकारी जुटाई और समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने नशीली दवाओं पर जारी प्रतिबंध पर कड़ाई से अनुपालन करने की हिदायत दी। शक्तिफार्म मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपासिंधु हीरा ने कहा कि नशीली दवाओं पर विभागीय प्रतिबंध से पूर्व ही 2004 से स्थानीय एसोसिएशन की ओर से नशीली दवाओं की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जा चुका है। इस पहल को निरीक्षक मीनाक्षी ने सराहना की। वहां दवा व्यवसायी अनंत मंडल, पंकज मंडल, बृहस्पति सरदार, सपन गुप्ता, सुदान मंडल, संजय सिंह, सुमिरन मंडल, दिलीप राय, अजय बागला आदि थेे।