{"_id":"5ac144294f1c1bec618b4da1","slug":"15226153423-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया लेक सिटी क्लब का वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया लेक सिटी क्लब का वार्षिकोत्सव
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल का लेकसिटी क्लब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब का नवां स्थापना दिवस रविवार को एक होटल में मनाया गया। क्लब के सदस्यों ने केक काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इससे पूर्व क्लब की सदस्य तारा चौधरी ने वंदना प्रस्तुत कर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया। क्लब की सदस्य ज्योति ढौंडियाल, विनीता साह, ज्योति वर्मा, डॉ. पल्लवी गहतोड़ी, मीनाक्षी जोशी, पिंकी मुंडे ने बेडू पाको बारोमासा... गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। क्लब अध्यक्ष विनीता पांडे ने कहा कि सभी के सहयोग से क्लब आज जिस मुकाम पर पहुंचा है, उसमें सभी सदस्यों का अहम योगदान है। क्लब ने सामाजिक कार्यकर्ता मनोज साह जगाती, क्लब की सदस्य मंजू बिष्ट, गीता साह को सम्मानित किया। मीनाक्षी कीर्ति ने संचालन किया।
इस दौरान सचिव आभा साह, कविता त्रिपाठी, जीवंती भट्ट, रानी साह, आरती बिष्ट, भारती साह, गीता पांडे, दीपा साह, रेखा त्रिवेदी, डॉ. बीना पांडे, अर्चना साह, रेखा पंत, संगीता श्रीवास्तव, दीपिका बिनवाल आदि थी।
विज्ञापन
इस दौरान सचिव आभा साह, कविता त्रिपाठी, जीवंती भट्ट, रानी साह, आरती बिष्ट, भारती साह, गीता पांडे, दीपा साह, रेखा त्रिवेदी, डॉ. बीना पांडे, अर्चना साह, रेखा पंत, संगीता श्रीवास्तव, दीपिका बिनवाल आदि थी।
विज्ञापन