फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चले लात-घूंसे

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चले लात-घूंसे

Mon, 02 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चले लात-घूंसे
वॉलीबॉल
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। गोरापड़ाव में गोला स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित वॉलीबाल मैच के फाइनल में रविवार को बखेड़ा हो गया। स्कार्पियो से आए तीन लोगों ने पुलिस के सामने ही बीच मैदान में खिलाड़ी की पिटाई कर दी। इससे नाराज लोगों ने हमलावरों खदेड़ दिया। मैच का उद्घाटन कुछ ही देर पहले वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने किया था। पुलिस ने एक कोच को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। मामला एक खिलाड़ी के प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

फाइनल जेएसएम हल्द्वानी और ओम एकेडमी लामाचौड़ के बीच होना था। कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत और हल्द्वानी भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश खुल्बे ने मैच का शुभारंभ कराया। मंत्री के जाते ही सफेद रंग की स्कार्पियो से सीएमटी कालोनी निवासी कोच विजय सिंह, महिला खेल अधिकारी और लड़की वहां पहुंची। महिला ने खुद को हल्द्वानी में वॉलीबाल का कोच भी बताया। तीनों जेएसएम की तरफ से खेल रहे खिलाड़ी गुरुतेज सिंह के पास पहुंचे और कुछ बात की। मैच बाधित होने पर लोग दंग रह गए। कोई कुछ समझ पाता कि तीनों ने खिलाड़ी को पीटना शुरू कर दिया। खिलाड़ी की टी शर्ट फट गई। घटना के समय वहां मंडी चौकी पुलिस भी मौजूद थी। किसी तरह दोनों पक्षों को शांत किया गया। बाद में लोगों ने तीनों को वहां से खदेड़ा।
विज्ञापन

हाथीखाल के ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र जोशी ने कोतवाली में तहरीर दी। मंडी चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने धारा 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर कोच विजय सिंह को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। महिला खेल अधिकारी और लड़की को छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि खिलाड़ी का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था मगर अब वह शादी से इन्कार कर रहा था। आरोप है कि उसे सबक सिखाने के लिए तीनों वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्यार में बेवफाई पर पिट गया खिलाड़ी
हल्द्वानी। खेल के मैदान में खिलाड़ी से मारपीट की असली वजह एक लड़की से बेवफाई का मामला सामने आया है। महिला खेल अधिकारी इस मामले में खिलाड़ी से पूछताछ करने के लिए गई थी कि वह लड़की से शादी करेगा या नहीं।
महिला खेल अधिकारी ने पुलिस को बताया कि उसकी करीबी लड़की खिलाड़ी गुरुतेज से चार साल से प्यार करती थी। दोनों एक दूसरे पर जान छिड़कते थे। एक साथ घूमने-फिरने के लिए जाते थे। लड़की के परिजन लड़के को घर भी बुलाते थे। गुरुतेज पहले बाजपुर में रहता था लेकिन लड़की से मिलने के लिए उसने लामाचौड़ में कमरा ले रखा था और प्रेक्टिस करता था। खेल अधिकारी ने गुरुतेज से कहा कि यदि वह लड़की से प्यार करता है तो अपने परिजनों से बात कर लें। उसकी शादी करा दी जाएगी। आरोप है कि गुरुतेज टालमटोल करता रहा।
खेल अधिकारी का कहना है कि वह सिर्फ पूछने गई थी लेकिन उसने गलत स्थान और समय का चयन कर लिया। घटना के समय लड़की बीच बचाव कर रही थी। वह खिलाड़ी का ही पक्ष ले रही थी। महिला खेल अधिकारी का कहना था कि खिलाड़ी का मोबाइल स्विच आफ था और मिल नहीं रहा था। इसी कारण वह खेल मैदान तक पहुंची थी। इस मामले में महिला खेल अधिकारी के पति और खिलाड़ी के बीच मारपीट को लेकर थाने में घंटों ड्रामा के बाद समझौता हो गया। इधर मारपीट से खिलाड़ी और नाराज हो गया। मंडी चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मारपीट के चलते खिलाड़ी और युवती की दोस्ती टूट गई है।

घटना की निंदा
विशिष्ट अतिथि दिनेश खुल्बे ने खेल के बीच में आकर खिलाड़ी से मारपीट करने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि निजी मामले की शिकायत पुलिस में करनी चाहिए थी। किसी को कानून को हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। इस दौरान ग्राम प्रधान सुरेश जोशी, ग्राम प्रधान रेनू खुल्बे, तारा सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान तुलसी बिष्ट, मान सिंह राणा, प्रकाश जोशी, नरेश बिष्ट, राजेंद्र सिंह नेगी, मोहन लोशाली, क्षेत्र पंचायत सदस्य ललित मिश्रा, महामंत्री विपिन भट्ट, नरेंद्र सिंह मेहरा, संरक्षक जगदीश चंदोला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed