{"_id":"5ac129da4f1c1bf0618b4e60","slug":"15226086079-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन के लिए परीक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन के लिए परीक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खटीमा में परिषदीय परीक्षा 2018 के मूल्यांकन के लिए परीक्षकों को मूल्यांकन से पूर्व प्रशिक्षण दिया गया। सचिव उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा मूल्यांकन केंद्र के लिए लगभग 250 परीक्षक नियुक्त किए हैं। जिनमें 17 प्रधान परीक्षक, 34 अंकेक्षक व शेष सह परीक्षक नियुक्त किए गए हैं।
थारु राइंका के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनर गंगा गुलाम सविता, जवाहर लाल पटेल को नियुक्त किया गया। उप नियंत्रक संतोष कुमार ने सभी परीक्षकों को मूल्यांकन की बारीकियों की जानकारी दी। पर्यवेक्षक के रूप में आए उपसचिव मुन्ना लाल सरोज ने मूल्यांकन के उपरांत अंकेक्षक के कार्य से सभी को अवगत कराया। संचालन बीएस मेहता ने किया। वहां पर ब्लाक मंत्री मनोज गुणवंत, पूर्व प्रधानाचार्य सुदर्शन वर्मा, सतीश चंद्र गुप्ता, जिला मंत्री अरविंद चौधरी, बीडी चिल्कोटी, बहादुर सिंह सैल्ला, सैय्यद अस्करी, योगेश कापड़ी, रवींद्र पंत, निरंकार मिश्र आदि थे।