फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कार्बेट पार्क का पर्यटक साल भर करेंगे एक छत के नीचे दीदार

कार्बेट पार्क का पर्यटक साल भर करेंगे एक छत के नीचे दीदार

Sun, 01 Apr 2018 02:37 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
कार्बेट पार्क का पर्यटक साल भर करेंगे एक छत के नीचे दीदार
कॉर्बेट नेशनल पार्क बारिश के दिनों में बंद कर दिया जाता है। - फोटो : अमरउजाला
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट पार्क की सैर के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। उन्हें इस बात का मलाल नहीं रहेगा कि वह पूरे पार्क क्षेत्र का दीदार नहीं कर पाए हैं। अब पर्यटक सिर्फ दस रुपये में संपूर्ण कॉर्बेट पार्क में घूमने का मजा ले सकेंगे। पार्क प्रशासन ने सर्पदुली रेंज के धनगढ़ी गेट पर छह हजार वर्ग फुट से अधिक जगह में एक विजिटर सेंटर बनाया है। इस सेंटर में कार्बेट की जैव विविधता के साथ ही पार्क क्षेत्र में वास करने वाले तमाम जंगली जानवरों को उनकी डमियों के रूप में जीवंत तरीके से दर्शाया गया है। खास बात ये है कि सैलानी अब साल भर यहां आ सकते हैं।
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक सुरेंद्र मेहरा ने बताया कि धनगढ़ी गेट पर नवनिर्मित विजिटर सेंटर में 1288.32 वर्ग किमी में फैले पूरे पार्क क्षेत्र की वन संपदा और तमाम वन्यजीवों को उनके अलग-अलग वासस्थलों के साथ दिखाया गया है। वन्य जीवों में बाघ, तेंदुआ, हाथी, मगरमच्छ, हिरन और भालू के साथ ही पार्क में पाए जाने वाले अन्य वन्यजीवों के रहन-सहन को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। कुछ मृत जानवरों की डमियां भी यहां रखी गई हैं। विजिटर सेेंटर में प्रवेश करते ही पर्यटकों में ऐसा लगता है कि मानो वे घने जंगल में आ गए हों।
विज्ञापन

निदेशक मेहरा ने का कहना है कि पार्क में गश्त और अन्य कार्यों के दौरान वन्यजीव संघर्ष में जान गंवा चुके वनकर्मियों की तस्वीरों के साथ ही उनकी जीवनी को भी प्रदर्शित किया जाएगा। ये विजिटर सेंटर पर्यटकों के लिए साल भर खुला रहेगा। अभी इसका प्रवेश शुल्क दस रुपये रखा गया है। विजिटर सेंटर को खुले हुए करीब तीन महीने हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनगढ़ी गेट पर छह हजार वर्ग फुट में बना विजिटर सेंटर कराएगा संपूर्ण पार्क के दर्शन
पार्क क्षेत्र में वास करने वाले बाघ, हाथी भालू आदि वन्यजीवों की रखी गई हैं डमियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed