{"_id":"5abfedf14f1c1bcb618b4b17","slug":"152252773420-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्बेट की वेबसाइट में बदलाव को लेकर सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्बेट की वेबसाइट में बदलाव को लेकर सांकेतिक धरना
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
website building
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट पार्क की वेबसाइट में किए गए बदलाव को लेकर होटल कारोबारियों व पर्यटन से जुड़े लोगों ने सीटीआर कार्यालय में पहुंचकर स्वागती कक्ष को आधे घंटे तक बंद रखा।
कॉर्बेट होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरी सिंह मान के नेतृत्व में सीटीआर कार्यालय पहुंचे होटल व पर्यटन कारोबारियों ने पार्क वार्डन शिवराज चंद्र को कार्यालय से बाहर निकालकर उनके कार्यालय और विभाग के स्वागती कक्ष में ताला लगाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पार्क प्रशासन द्वारा पीक सीजन में वेबसाइट में बदलाव किए जाने से जहां एक ओर पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा वहीं इसका असर पर्यटन कारोबार पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वेबसाइट में बदलाव से बुकिंग कराना काफी कठिन हो गया है। वहीं पार्क वार्डन शिवराज चंद ने बताया कि होटल व्यवसायी ने कोई ज्ञापन नहीं दिया है। फिलहाल उच्च अधिकारियों के आने के बाद ही उनसे वार्ता करने को कहा गया है।
इस दौरान पुनीत सचदेवा, मनीष डावर, डीएस जीना, कुलदीप सिंह, पवनपुरी, मनोज शर्मा, संजय छिम्वाल, रमेश सुयाल, नूर अली मौजूद थे।