{"_id":"5abfc41e4f1c1bdd618b4b9e","slug":"152251702716-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीनगरी में दो और पिंजरे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीनगरी में दो और पिंजरे लगाए
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। वन विभाग ने भिलकोट न्याय पंचायत हरीनगरी गांव में तेंदुओं को कैद करने के लिए शनिवार को दो और पिंजरे लगा दिए हैं। अब गांव में तीन पिंजरे लग गए हैं। डीएफओ आरके सिंह ने बताया कि तेंदुओं को पकड़ने के लिए क्षेत्र में दो और पिंजरे लगाये जाएंगे। भिलकोट न्याय पंचायत के गांवों में झाड़ियों का कटान कार्य वन विभाग से शुरू करा दिया है।
उधर हरीनगरी, पप्या, कुलाऊं, घेटी, अमस्यारी, भिलकोट, मवई, वज्यूला, स्यालीस्टेट, घांघली, ग्वाड़ पेजना, गलई, पडियारखेत गांव में तेंदुए आये दिन आबादी वाले इलाके में दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत हैं। भाजपा नेता त्रिलोक बुटौला ने वन विभाग से मासूम करन को निवाला बनाने वाले तेंदुए को शीघ्र आदमखोर घोषित करने की मांग की है।
पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण का कहना है कि घटना के आठ दिन बीतने के बाद भी तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं करना सरकार की नाकामी का नतीजा है।