{"_id":"5abfc4114f1c1beb618b4b65","slug":"152251701410-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृहद पंपिग योजना से पंद्रह हजार की आबादी की बुझेगी प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृहद पंपिग योजना से पंद्रह हजार की आबादी की बुझेगी प्यास
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ वृहद पंपिंग पेयजल योजना का दो अप्रैल को भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू होगा। योजना के बनने से विकास खंड के 12 गांवों की 15 हजार से अधिक की आबादी की प्यास बुझेगी।
गरुड़ वृहद पेयजल योजना की फाइल 2009 से शासन में लंबित थी। विधायक चंदन दास के मुताबिक नौ करोड़ लागत की इस योजना को मंजूरी मिल चुकी है। योजना का निर्माण दो अप्रैल सुबह 10 बजे भूमि पूजन के साथ शुरू होगा।
भूमि पूजन समारोह के मुख्य अतिथि पेयजल मंत्री प्रकाश पंत होंगे। योजना के बनने के बाद नौघर, माल्दे, स्यालटीट, फूलवारीगूंठ, बिमोला, पाये, सिल्ली, भकूनखोला,मेलाड़ुंगरी, दर्शानी, गढसेर, लोहारी आदि गांवों की पंद्रह हजार से अधिक की आबादी के लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि योजना निर्माण कार्य के लिए शासन ने नौ करोड़ रुपये उत्तराखंड पेयजल निगम को अवमुक्त कर दिए गए हैं। पेयजल निगम के ईई एस गंगवार ने बताया कि योजना के तहत विभाग कार्तिकेश्वर के पास गोमती नदी से पानी पंप करेगा।