फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   छुट्टीयों के चलते में पैक हुई पार्किंग, गाड़ियों की रफ्तार पड़ी धीमी

छुट्टीयों के चलते में पैक हुई पार्किंग, गाड़ियों की रफ्तार पड़ी धीमी

Sat, 31 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
छुट्टीयों के चलते में पैक हुई पार्किंग, गाड़ियों की रफ्तार पड़ी धीमी
नैनीताल। छुट्टियों के चलते नैनीताल शहर शुक्रवार को पर्यटकों से खचाखच भरा रहा। अधिकांश पर्यटकों के अपने वाहनों से आने के कारण दिनभर जाम लगा रहा। पुलिस को भी जाम खोलने के लिए खूब पसीना बहाना पड़ा। पर्यटक वाहनों की अधिकता से नगर का प्रमुख पार्किंग स्थल डीएसए मैदान पूरी तरह से पर्यटक वाहनों से पैक हो गया दूसरी ओर नगर के अन्य छोटे पार्किंग स्थलों का भी यही हाल रहा। दोपहर बाद हुई बारिश और ओलावृष्टि से पर्यटकों को परेशानी हुई। पर्यटकों ने बारिश के रुकने के बाद नैनी झील में नौका विहार किया तथा दर्शनीय स्थलों के दीदार किया। शुक्रवार को सुबह से ही नैनीताल पर्यटन गतिविधि बढ़ने से तल्लीताल, मल्लीताल, अपर माल रोड और लोवर माल रोड में गाड़ियों की लम्बी कतारें लग गई। जिसके कारण वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed