{"_id":"5abe9c6d4f1c1bd1618b49a7","slug":"152244158918-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन में भर गई मिट्टी, पेयजल सप्लाई फिर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन में भर गई मिट्टी, पेयजल सप्लाई फिर ठप
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। पाइप लाइन में मिट्टी भरने से शुक्रवार को एक बार फिर स्थानीय निवासी और पर्यटक बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हुए। माल रोड, स्टोनले कंपाउंड और आवागढ़ समेत कई क्षेत्रों में लोग पानी के लिए तरस गए।
नगर में पानी की समस्या काफी समय से बनी हुई है। लगभग एक महीने पहले जल संस्थान की पाइप लाइनें बंद करके एडीबी की लाइनों से पानी सप्लाई शुरू कराई गई। तभी से पानी की समस्या शुरू हो गई। कभी पाइप लाइनें लीक होने से सप्लाई ठप हो जाती है तो कभी पंप दगा दे जाते हैं। शुक्रवार सुबह जब स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने नल खोला तो पानी नहीं आ रहा था। स्टोनले कंपाउंड में दिन भर पानी नहीं आया। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुनील तिवारी ने बताया कि पाइप लाइन बंद हो जाने से पानी की सप्लाई प्रभावित हुई थी, लेकिन बाद में उसे सही करा दिया गया। जू रोड पर पानी का एक पंप खराब होने से स्टोनले और आवागढ़ समेत कुछ अन्य मोहल्लों को पानी नहीं मिल सका। सवाल ये उठता है कि हाल ही में डाली गई एडीबी की पानी की पाइप लाइन कैसे बंद हो गई।