{"_id":"5abe83a34f1c1bd9618b4926","slug":"152243524418-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश त्यागी ने भी पालिकाध्यक्ष पद पर की दावेदारी पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश त्यागी ने भी पालिकाध्यक्ष पद पर की दावेदारी पेश
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में सरगर्मी तेज हो गई हैं। शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष डालचंद राजपूत के कार्यालय में भाजपाइयों की नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठक हुई। इसमें पालिकाध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राकेश त्यागी ने मंडल अध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को पत्र भेजकर पालिकाध्यक्ष पद पर दावेदारी पेश की।
मंडल अध्यक्ष ने बताया कि इससे पहले पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गुप्ता, भाजपा नेता सुखदेव सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, गीता सक्सेना और गुरदीप सिंह चौहान भी दावेदारी कर चुके हैं। बताया कि पार्टी हाइकमान के निर्णय से ही प्रत्याशी की घोषणा होगी। बैठक में सांसद प्रतिनिधि सुमन राय, विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, संजय गोयल, सुराज खां गुड्डू, चमन लाल शर्मा, बीना साहू आदि थे।