फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हनुमान जयंती के मौके पर नगर में विशाल भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन

हनुमान जयंती के मौके पर नगर में विशाल भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन

Fri, 30 Mar 2018 02:25 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
हनुमान जयंती के मौके पर नगर में विशाल भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन
रामनगर में हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर समिति कोसी घाट की ओर से हनुमान जयंती महोत्सव को लेकर बृहस्पतिवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का कई जगहों पर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में पहली बार पर्वतीय संस्कृति पर आधारित छोलिया नृत्य, राजजात यात्रा, राधा कृष्ण, हनुमान नृत्य, भगवान शंकर, वीर अभिमन्यु, मां काली, राजस्थानी डांडिया, गणेश उत्सव, बांके बिहारी की झांकियों के साथ ही रामनगर के महादेव ग्रुप अखाड़ा के कलाकारों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में काशीपुर, मेरठ, बहजोई समेत कई अन्य शहरों के कलाकार शामिल हुए। अब शनिवार को भंडारे का आयोजन दोपहर दो बजे से किया जाएगा। रात्रि में भजन संध्या के उपरांत छप्पन भोग के प्रसाद का वितरण किया जाएगा। शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने ध्वज पूजन के साथ किया। इस दौरान मंदिर के महंत राजीव कुमार अग्रवाल, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, अनिल कुमार, उमेश अग्रवाल, बसंत जैन, नरेंद्र लटवाल, राजीव अग्रवाल, अमित बैजवाल, संजीव अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, शंकर राजपूत, सोनी जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed