फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बंद की घोषणा से ही होने लगा था विरोध

बंद की घोषणा से ही होने लगा था विरोध

Sun, 25 Mar 2018 02:49 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
बंद की घोषणा से ही होने लगा था विरोध
nainital
नैनीताल। माल रोड दो घंटे की जगह चार घंटे बंद रखने की घोषणा के साथ ही नगर में विरोध शुरू हो गया था। जैसे-जैसे नगर में यह खबर फैली लोगों में विरोध के स्वर फूटने लगे थे। हालांकि बाद में डीएम ने इसे भूल बताते हुए आदेश को संशोधित करवा दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर में घोषणा कर दी गई थी कि अब माल रोड का ट्रैफिक शाम चार बजे से आठ बजे तक चार घंटे बंद रहा करेगा। डीएम के इस आदेश का नगर में विरोध शुरू हो गया था। लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने बैठक कर विरोध जताया। इसी तरह बीजेपी नगराध्यक्ष मनोज जोशी ने भी इस आदेश को गलत बताया था। नगर में विरोध के स्वर उठे तो बात जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी तक जा पहुंची। जिलाधिकारी ने बताया था कि यह आदेश भूलवश हो गया था। डीएम ने नगर में वन वे यातायात व्यवस्था पूरी तरह लागू किए जाने की बात कही थी। उन्होंने बताया था कि बीडी पांडेय जिला महिला अस्पताल के पास से वाहन नगर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। मनु महारानी से हाइकोर्ट गेट नंबर एक तक पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। अधिवक्ता यहां वाहन खड़े नहीं कर पाएंगे। उन्होंने केबिल बिछने के बाद सड़क मरम्मत 31 मार्च तक हर हाल में कराने के निर्देश दिए थे। मनु महारानी से हाइकोर्ट गेट नंबर एक तक पार्किंग प्रतिबंधित कर दी गई है। यहां पर वाहन खड़े करने वाले अधिवक्ता अपने वाहन मेट्रोपोल पार्किंग में खड़े करेंगे। इसी तरह फांसी गधेरे से राजभवन तक भी सड़क में पार्किंग प्रतिबंधित रहेगा। यहां वाहन खड़ा करने वाले अधिवक्ता अपने वाहनों को फांसी गधेरे में पार्क करेंगे। इसी तरह मल्लीताल बाजारों में वाहन ले जाना व पार्क करना प्रतिबंधित रहेगा। गाड़ी पड़ाव से शंकर स्टोर से ऊपर बाजार को जाने वाली सड़क में माल उतारने वाले वाहन सुबह 10 बजे से शाम आठ बजे तक नहीं जा पाएंगे। इसलिये व्यापारी बाजार में माल और अन्य सामान शाम आठ बजे से सुबह 10 बजे तक उतरवाएं। साथ ही बड़ा बाजार में दुकानदारों की ओर से दुकान से बाहर सामान कतई न लगाया जाए।
विज्ञापन


शुक्रवार को हुई थी माल रोड चार घंटे बंद करने की घोषणा
डीएम ने इसे बताया था भूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed