{"_id":"5aac09794f1c1ba3238b5881","slug":"152122430418-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहुरघाटी में बीएसएनएल की संचार व्यवस्था अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहुरघाटी में बीएसएनएल की संचार व्यवस्था अस्त-व्यस्त
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। लाहुरघाटी में बीएसएनएल की संचार सेवा आए दिन खराब रहने से घाटी के उपभोक्ताओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घाटी के पंचायत प्रतिनिधियों ने आला अधिकारियों से संचार व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
भारत संचार निगम ने लाहुरघाटी के जखेड़ा, नैकाना खुमटिया, सुराग, भगदानू, छानीसेरा, दाड़िमखेत, पंद्रहपाली, हरबाड़, डाकघट, गढ़खेत, डंडाखाल, सिमगढ़ी आदि गांवों में संचार सुविधा देने के लिए चार साल पूर्व टावर लगाया था। यहां अक्सर संचार व्यवस्था लड़खड़ाई रहती है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, जखेड़ा के प्रधान ईश्वर परिहार, नैकाना की प्रधान प्रेमा परिहार, कमलेश परिहार ने बताया कि कई बार अधिकारियों को समस्या के बारे बता चुके हैं मगर हालात जस के तस है।
घाटी में अन्य संचार कंपनियों की संचार सेवा उपलब्ध नहीं है, जिस वजह से सभी बीएसएनएल पर ही निर्भर हैं। सिगनल नहीं आने से लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।