{"_id":"5aac09774f1c1b5a598b4725","slug":"152122430212-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरुड़ के एटीएमों में नोट नहीं होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरुड़ के एटीएमों में नोट नहीं होने से लोग परेशान
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य बैंकों के एटीएम खाली होने से लोग खासे परेशान है। बैंकों में मांग के अनुसार धन आहरण नहीं होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसबीआई के गरुड़ बाजार, टीट बाजार एटीएम में दस दिन से ताला लटका है। बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, पीएनबी, जिला सहकारी बैंक के एटीएम कई दिनों से बंद चल रहे हैं।
एसबीआई की गरुड़ और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, पीएनबी, अरबन बैंक आदि बैंकों में मांग के अनुसार खाता धारकों को धन नहीं मिल रहा है, जिससे खाता धारक परेशान है। व्यापारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने बैंक के आला अधिकारियों से एटीएम में शीघ्र नोट डालने की मांग की है।