फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बेलवाल अध्यक्ष , बाली बने सचिव

बेलवाल अध्यक्ष , बाली बने सचिव

Fri, 16 Mar 2018 02:35 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
बेलवाल अध्यक्ष , बाली बने सचिव
बार एसोसिएशन का चुनाव - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। हाइकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर ललित बेलवाल और सचिव पद पर नरेंद्र बाली विजयी रहे। उपाध्यक्ष महिला पद पर गौरा देवी देव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दर्शन सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव पद पर वीरेंद्र सिंह रावत और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर जोशी विजयी रहे। कोषाध्यक्ष रमेश चन्द्र जोशी, पुस्तकालयाध्यक्ष भुवनेश जोशी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य महिला पद पर गीता परिहार, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों पर पीएस सौन, निरंजन भट्ट, अतुल बहुगुणा, ममता जोशी, मीना बिष्ट व कनिष्ठ कार्यकारिणी के पांच पदों पर अनिल अंथवाल, महेंद्र भंडारी, राकेश नेगी, शक्ति सिंह, शीतल सेलवाल और उपसचिव प्रेस पद पर राकेश नेगी को निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेश पंत ने बताया कि चुनाव में 553 में से कुल 494 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। लगभग 12 मत अवैध पाए गए। चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में एमएस त्यागी, विशाल सिंह मेहरा, वीपी बहुगुणा, राजकुमार वर्मा, नवीन तिवारी, लता नेगी, पंकज कपिल, पान सिंह, जगदीश बिष्ट, जयवर्द्धन कांडपाल, अंजलि भार्गव, आलोक मेहरा, रविंद्र बिष्ट ने चुनाव कराने में सहयोग किया। चुनाव जीतने के बाद विजयी प्रत्याशियों ने जुलूस निकाला और मिठाई बांटी। शांति व सुरक्षा की दृष्टि से बार एसोसिएशन सभा कक्ष के आसपास पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन


पद जीते हारे
अध्यक्ष ललित बेलवाल (191) एमसी पंत (164) सैय्यद नदीम मून (135)
वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी (245) विपुल पेन्यूली (236)
कनिष्ठ उपाध्यक्ष दर्शन सिंह बिष्ट (253) कासिफ जाफरी (199)
महिला उपाध्यक्ष गौरा देवी देव (308) अंजलि नौनियाल (179)
सचिव नरेन्द्र बाली (265) संदीप तिवारी (225)
संयुक्त सचिव वीरेंद्र रावत (339) केके वर्मा (147)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed