{"_id":"5df152808ebc3e87b84dd4f1","slug":"152-people-bought-cheap-onion-from-mandi-samiti-stall-haldwani-news-hld365203330","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति के स्टाल से 152 लोगों ने खरीदा सस्ता प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति के स्टाल से 152 लोगों ने खरीदा सस्ता प्याज
विज्ञापन
हल्द्वानी मंडी में प्याज खरीदते लोग। फोटो मेल से
हल्द्वानी। मंडी समिति ने बुधवार को भी स्टॉल लगाकर 70 रुपये किलो की दर से सस्ता प्याज बेचा। सुबह 10 बजे से शुरू काउंटर पर 152 लोगों को राशनकार्ड और आधार से सस्ता प्याज दिया गया। दोपहर ढाई बजे तक स्टाल पर मंडी निरीक्षक सौरभ डंगवाल, मंडी निरीक्षक भुवन नाथ गोस्वामी, पंकज वर्मा, मंडी सहायक नवीन मठपाल आदि ने प्याज बिक्री की व्यवस्था संभाली।
एसडीएम एवं मंडी के प्रशासक विवेक राय ने बताया कि दूरदराज से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सस्ता प्याज मिल सके, इसकी व्यवस्था करने की कोशिश की गई है। मंडी सचिव विश्व विजय सिंह देव ने बताया कि बृहस्पतिवार (आज) को भी सस्ते प्याज का स्टॉल लगेगा। इधर, थोक मंडी में सस्ते प्याज का काउंटर लगने से मंगलपड़ाव सब्जी मंडी में प्याज के दाम स्थिर हैं। बुधवार को फुटकर सब्जी मंडी में छोटा प्याज 80 रुपये एवं बड़ा प्याज 90 रुपये किलो की दर से बिका।
शासन ने मंडी समिति से प्याज की डिमांड मांगी
हल्द्वानी। प्याज को लेकर जनता की परेशानी जल्द दूर होने वाली है। भारत सरकार विदेश से बड़ी मात्रा में प्याज आयात करने जा रही है। शासन ने मंडी समिति से प्याज की खपत एवं डिमांड का डाटा मांगा है। पहले चरण में प्रदेश को पांच लाख किलो प्याज मिलने की संभावना है। शासन ने सभी मंडी समितियों से जिलेवार प्याज की डिमांड भेजने के निर्देश दिए हैं।