फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रामनगर बीडीसी बैठक में डीएम के न पहुंचने पर बैठक का किया बहिष्कार

रामनगर बीडीसी बैठक में डीएम के न पहुंचने पर बैठक का किया बहिष्कार

Sat, 24 Feb 2018 02:40 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
रामनगर बीडीसी बैठक में डीएम के न पहुंचने पर बैठक का किया बहिष्कार
रामनगर में बीडीसी बैठक का बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। ब्लॉक कार्यालय में शुक्रवार को आहूत बीडीसी बैठक में डीएम, सीडीओ आदि सक्षम अधिकारियों के न आने पर पंचायत प्रतिनिधियाें ने हंगामा किया। दो घंटे तक नारेबाजी कर धरना, प्रदर्शन किया। उन्होंने बैठक में पहुंचे अधिकारियों को आधे घंटे तक सभागार में कैद रखा। सभागार में प्रार्थना पत्रों की होली जलाकर रोष जताया। इस कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को बीडीसी की बैठक तय थी। इसके लिए दूरस्थ गांवों से पंचायत प्रतिनिधि पहुंचे थे। बैठक में ऊर्जा निगम से संबंधित शिकायतें अधिक आई थीं लेकिन ज्येष्ठ उपप्रमुख आनंद रावत, बीडीसी ढेला त्रिलोक राणा, करनपुर की बीडीसी सदस्य भूमेश्वरी आर्या ने डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह से भ्रष्टाचार का आरोप लगा एक वीपीडीओ को हटाने की मांग की। इस पर डीपीआरओ ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी देर तक डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी, सीडीओ प्रकाश चंद्र नहीं पहुंचे तो पंचायत प्रतिनिधि भड़क गए। उन्होंने बैठक का बहिष्कार कर दिया। वह बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी को भी बाहर ले आए। पंचायत प्रतिनिधियों ने लापरवाह अधिकारियों समेत सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। कहा कि विभागीय अधिकारी निरंकुश हो चुके हैं। वह मनमानी कर रहे हैं। बैठकों में आते नहीं हैं। लिखित समस्या नहीं सुलझाते। पूछने का प्रयास करने पर जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठाते हैं। उन्होंने इसे उत्पीड़न बताया, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त न करने की बात कही। इनमें ज्येष्ठ उपप्रमुख आनंद रावत, ग्राम पंचायत संघ के अध्यक्ष शेखर चंद्र, बीडीसी महावीर रावत, नीमा देवी, दीपक, दीवान कटारिया, राहुल डंगवाल, मंजू चौहान, सतनाम सिंह, राकेश नैनवाल, माया देवी, घनश्याम शर्मा आदि थे। बैठक के लिए डीडीओ रमा गोस्वामी, एसडीएम परितोष वर्मा, विधायक प्रतिनिधि जगमोहन सिंह बिष्ट समेत एई डीसी ध्यानी, प्रकाश जोशी, अजेंद्र जोशी, एई अनिल कुमार, देवेंद्र कुमार, कैलाश उनियाल आदि आए थे।
विज्ञापन


बीडीसी बैठक में डीएम के न पहुुंचने पर बैठक का बहिष्कार किया
जनप्रतिनिधियों ने दो घंटे तक नारेबाजी कर धरना, प्रदर्शन किया

पंचायत प्रतिनिधियों ने एसडीएम की भी नहीं सुनी
रामनगर (नैनीताल)। एसडीएम परितोष वर्मा ने पंचायत प्रतिनिधियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। उनका कहना था कि आधे से अधिक के कार्यकाल में मंजूर तमाम प्रस्ताव अधूरे हैं। बैठकों में सक्षम अधिकारी नहीं आ रहे हैं। इस कारण समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। इसलिए दिखावटी बैठकों का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed