{"_id":"5a8f10fe4f1c1bcb268bb60b","slug":"151932565512-pantnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल करेंगे मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल करेंगे मेले का शुभारंभ
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एके मिश्रा ने बताया कि पंतनगर किसान मेले का शुभारंभ 24 फरवरी को राज्यपाल डॉ.केके पॉल करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह 27 फरवरी को समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। समापन समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
प्रो.मिश्रा ने कहा कि पशुपालन में छोटी छोटी बातों पर ध्यान देने से पशुओं के उत्पादन में काफी वृद्धि की जा सकती है। इसी प्रकार खेती में भी कुछ तकनीकों को अपनाने से फसल उत्पादन में वृद्धि को आसान बनाया जा सकता है। कुलपति ने कहा कि किसान मेले में आदर्श पशुपालन पर एक प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें पशुओं को बांधने का उचित स्थान, उनके चारे की उचित व्यवस्था, उनके दूध दुहने के समय ध्यान देने वाली बातों, गाय के गोबर व गोमूत्र के उचित प्रयोग आदि की तरफ किसानों का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।