फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पंत पार्क में फिर लगे फड़, नहीं हटा पाई पालिका

पंत पार्क में फिर लगे फड़, नहीं हटा पाई पालिका

Thu, 22 Feb 2018 02:40 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
पंत पार्क में फिर लगे फड़, नहीं हटा पाई पालिका
नैनीताल। पंत पार्क में बुधवार को फिर फड़ लगा लिए गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी फड़ हटवाने के लिए मौके पर पहुंच गए, लेकिन नगर पालिका हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। दोपहर से शाम तक फड़ कारोबारी फड़ लगाए रहे।
विज्ञापन

लगभग डेढ़ महीने पहले नगर पालिका ने पंत पार्क में फड़ लगाने वालों को अवैध कब्जाधारी बताते हुए हटा दिया था। तब से फड़ कारोबारी खुद को सही बताते हुए फड़ लगाने देने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को तीसरी बार फड़ वाले बिना पालिका की स्वीकृति पंत पार्क में बैठ गए। सूचना पर मल्लीताल थाने की पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

भारी संख्या में फोर्स पहुंच जाने के बाद भी फड़ वाले नहीं उठे। बाद में तहसीलदार कृष्णराम और नगर पालिका की कर अधीक्षिका लता आर्या भी मौके पर पहुंच गईं। इसके बावजूद फड़ वाले टस से मस नहीं हुए। नगर पालिका की टीम को फड़ हटाने की शुरूआत करनी थी क्योंकि जमीन का स्वामित्व पालिका के पास है। दोपहर बाद लगे फड़ शाम तक लगे रहे। पालिका की टीम फड़ हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। उधर, रेहड़ी पटरी हॉकर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जमीर अहमद ने बुधवार को एसडीएम अभिषेक रुहेला को ज्ञापन सौंपकर कहा कि प्रशासन से वार्ता के 15 दिन बीतने के बाद नगर पालिका के द्वारा ना तो वेंडर जोन की स्थापना की गई है और ना ही एसोसिएशन को वार्ता के लिए बुलाया गया है। डेढ़ माह से फड़ खोखे वाले बेरोजगार घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद दुकानों की दोबारा होगी पैमाइश-
पिछले दिनों नगर पालिका की ओर से न्यू पालिका समेत कई बाजारों में दुकानदारों के अवैध कब्जों की पैमाइश की गई थी। जांच के दौरान नगर पालिका ने 100 से ज्यादा दुकानों की पैमाइश की थी, जिनमें से अधिकांश में अवैध कब्जे पाए गए थे। पैमाइश करने के बाद टीम ने रिपोर्ट अधिशासी अधिकारी को सौंप दी है। साथ ही 40 से ज्यादा दुकानें पैमाइश के दौरान बंद पाई गईं थीं, इन दुकानों की दोबारा से पैमाइश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed