फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रिया शर्मा मामले में सुनवाई अब सोमवार को

प्रिया शर्मा मामले में सुनवाई अब सोमवार को

Thu, 22 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
प्रिया शर्मा मामले में सुनवाई अब सोमवार को
नैनीताल। हाइकोर्ट ने भूमि घोटाले में लिप्त प्रिया शर्मा की गिरफ्तारी पर रोक लगाने के मामले में सुनवाई के बाद सोमवार की तिथि नियत की है। कहा है कि तब तक उन्हें गिरफ्तार न किया जाए। न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार एनएच 74 में जांच करने वाले आईओ स्वतंत्र कुमार ने प्रिया शर्मा के खिलाफ भूमि घोटाले पर धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी में 26 जनवरी 2018 को एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें जमीन विक्रेता का कहना था कि जमीन के विक्रय पत्र में उसके हस्ताक्षर नहीं हैं। प्रिया शर्मा ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता प्रिया शर्मा एलाइड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड की एमडी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed